जय हिंद मंच ने किया शरबत वितरण
जय हिंद मंच ने किया शरबत वितरण
रायपुर| जय हिंद मंच की महिला सदस्यों ने मातृत्व दिवस के मौके पर लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए अंबेडकर अस्पताल के मुख्य द्वार के समक्ष शरबत का वितरण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने बतौर मुख्य अतिथि इस आयोजन की सराहना की और आगे भी ऐसे आयोजन करने को कहा। कार्यक्रम को समाज सेवी अशोक मालू ने भी संबोधित किया।
श्यामला देशपांडे का हुआ देहदान
रायपुर| देवेंद्र नगर निवासी श्यामला देशपांडे का 77 साल की उम्र में 13 मई को निधन हो गया। उनकी इच्छा के अनुरूप उनका देहदान एम्स रायपुर को किया गया। बढ़ते कदम संस्था के शरीर दान प्रभारी राजू झामनानी ने बताया कि श्यामला देशपांडे ने अपने जीवनकाल में सेवारत रहते हुए शिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। उन्होंने मेडिकल छात्रों की शिक्षा के लिए यह महादान किया।
संस्था के प्रयासों से 10 वर्ष में यह 132वां शरीर दान था। संस्था की प्रेरणा से 350 से ज्यादा लोग शरीर दान की घोषणा कर चुके हैं।