फलोदी जैन श्रीसंघ के तिलोक चुने गए अध्यक्ष
फलोदी जैन श्रीसंघ के तिलोक चुने गए अध्यक्ष
रायपुर | अखिल भारतीय फलोदी जैन श्रीसंघ के कार्यसमिति की बैठक पिछले दिनों चेन्नई में रखी गई थी। यहां तिलोकचंद बरड़िया संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। उनके अलावा संतोष गोलछा महासचिव चुने गए। श्रीसंघ राजस्थान के फलोदी नगर के लोगों का समूह है, जहां के लोग देशभर में रहते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के लोगों को चुने जाने पर समाज के स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।