स्काई वॉक की सुरक्षा को लेकर एसएसपी से शिकायत
रायपुर| स्काई वॉक निर्माण के दौरान सुरक्षा की अनदेखी करने की शिकायत छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी ने एसएसपी से की है। पार्टी के अध्यक्ष अनिल दुबे और पदाधिकारियों का कहना है कि स्काई वॉक के निर्माण के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिस तकनीक को केंद्र सरकार ने पहले ही रद्द कर दिया है कंस्ट्रक्शन कंपनी उसी तकनीक से इसका निर्माण करवा रही है। इस वजह से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। वाराणसी में जिस तरह का हादसा हुआ है रायपुर में भी ऐसी घटना घट सकती है।