स्पोर्ट्स रिपोर्टर | रायपुर
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के पहले दिन दुर्ग ने रायपुर के खिलाफ 93 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। आदित्य सिंह ने 64 रन का योगदान दिया। रायपुर से उत्कर्ष तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार से शुरु हुए तीन दिवसीय मुकाबले में रायपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी दुर्ग की टीम ने शानदार शुरुआत की। दिन का खेल खत्म होने तक 93 ओवर में आठ विकेट पर 257 रन बना लिए थे। ओपनर बल्लेबाज आदित्य ने 124 गेंद में 10 चौके की मदद से 67 रन और शिवम ने 159 गेंद में 53 रन बनाए। इसके अलावा विजय यादव 114 गेंद में 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। रायपुर से कप्तान और लेग स्पिनर उत्कर्ष तिवारी ने 92 रन देकर पांच विकेट झटके।
Under-19 Cricket
ओपनर बल्लेबाज आदित्य और शिवम का अर्धशतक
अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में दुर्ग की टीम ने रायपुर के खिलाफ शानदार शुरुआत की। टीम से तीन खिलाड़ियों ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के फाइनल में दुर्ग की शुरुआत काफी अच्छी रही। ओपनर बल्लेबाज आदित्य सिंह (67 रन, 124 गेंद, 10 चौके) और शिवम गिरी ने (64 रन, 159 गेंद, 10 चौके) की पारी खेली। इसके अलावा विजय यादव 114 गेंद में 53 रन और प्रांशु ठाकुर 19 रन बनाकर खेल रहे है। टीम ने इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व चैंपियन बिलासपुर को सात विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
खिताबी मुकाबले के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ी।
कप्तान और लेग स्पिनर उत्कर्ष तिवारी ने झटके 5 विकेट
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अपराजेय रायपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उत्कर्ष तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 92 रन देकर पांच विकेट झटके। दुर्ग ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 93 ओवर में आठ विकेट पर 257 रन बनाए। रायपुर से अमितेश पांडे, प्रभाष शुक्ला और आयुष सिंह ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए। टूर्नामेंट में पहली बार मुकाबले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कराए जा रहे हैं। यहां की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। लेकिन पहले दिन स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की। टीम अब शनिवार को दुर्ग को जल्द से जल्द ऑलआउट करने के इरादे से उतरेगी।