सुशांत और किशोर का विजयी आगाज, शास्त्री भी अगले दौर में
रायपुर। स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट का पहला दिन अनुभवी खिलाड़ियों के नाम रहा। अंबिकापुर में शुक्रवार से शुरु हुए मुकाबले में रायपुर के सुशांत और किशोर ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर अगले राउंड में जगह बनाई। छत्तीसगढ़ चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर कैटेगरी के स्टेट लेवल टूर्नामेंट 14वें नंबर टेबल पर रायपुर के सुशांत झा और यजीनाश गुप्ता आमने सामने हुए। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में सुशांत ने अपने अनुभाव का लाभ लेकर बाजी अपने नाम की। वहीं दूसरे टेबल में किशोर अग्रवाल ने सरगुजा के गौरव साहू को हराकर अगले राउंड में कदम रखा। वहीं एक अन्य मुकाबले में रायपुर के पीएल शास्त्री ने रानु भगत को हराकर एक पॉइंट हासिल किया। ओपन स्टेट लेवल इस टूर्नामेंट के अलग-अलग जिलों से 70 से अधिक खिलाड़ियों के बीच आठ राउंड में मुकाबले खेले जा रहे है।