रायपुर। संतोष निर्मलकर और योगेश साहू का चयन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बतौर ऑफिशियल के लिए किया गया है। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली में आयोजित इंडियन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में दोनों ऑफिशियल के रुप में नजर आएंगे। कैडेट, जूनियर और सीनियर गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगरी में 22 से 24 मई तक आयोजित टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की 50 सदस्यीय टीम भी उतर रही है। जिसकी घोषणा पिछले दिनों कर दी गई थी। संतोष और योगेश ने कई स्टेट और नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है और ताइक्वांडो खेल को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। जिसके तहत दोनों का चयन इंडियन इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी रविवार 20 मई को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।