आरबीसी ने लीजेंड्स को दी शिकस्त, नरेश का उम्दा खेल
रायपुर। आरबीसी ने एमसीसी क्रिकेट लीग के एक मुकाबले में लीजेंड्स को आसान मुकाबले में 42 रन से हराया। मंडी गेट स्थित मैदान में पिछले दिनों खेले गए मुकाबले में लीजेंड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी आरबीसी ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। नरेश ने 43 रन की पारी खेली। विकास ने छह रन देकर दो विकेट झटके। जवाब में उतरी लीजेंड्स की टीम 13.1 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से संदीप ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से 43 रन और एक विकेट लेने वाले नरेश साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।