पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होटल का कचरा फेंका जा रहा नालियों व खाली प्लाट में, नहीं हो रही सफाई

होटल का कचरा फेंका जा रहा नालियों व खाली प्लाट में, नहीं हो रही सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Raipur

8878984044, 9300395364, 8827988255 पर खबरें भेज सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 9407777332



citizen journalism

क टोरा तालाब निवासी तेज कुमार बजाज से जानकारी मिली कि होटल संचालक कचरे काे रहवासी इलाके के खाली प्लाट में डंप कर रहे हैं। जिससे आस- पास रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सूखा और गीला कचरा दोनों होता है। सूखा कचरा तो उड़कर लोगों के घरों में जाता है। वहीं गीला कचरा पड़े- पड़े सड़ जाता है। जिससे लोगों को वहां पर रहने में परेशानी हो रही है।

शिकायत के बाद निगमकर्मी कचरा उठाने नहीं पहुंच रहे

स्थानीय रहवासियांे ने समस्या को लेकर निगम के जिम्मेदारांे से कई बार शिकायत की। लेकिन इसके बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा कचरे का भी उठाव नहीं किया गया। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वालों से भी इस बारें में बोला गया। लेकिन उन्हांेने भी कचरे का उठाव नहीं किया।

मलबे का भी नहीं किया गया उठाव

चौक पर स्थित होटल संचालक ने निर्माण कार्य करवाने के लिए पुराने मकान को तोड़वाया था। जिसका मलबा वहीं खाली प्लाट में डंप करवा दिया है। उसे डंप किए हुए सालभर का समय हो गया है। उस मलबे को भी उठाव नहीं किया जा रहा है।

तेज कुमार बजाज

कटोरा तालाब चौक में कई होटलों का संचालन हो रहा है। सभी होटल संचालक होटल से निकलने वाले कचरे काे पीछे ही डंप करवा देते हैं। जो कि महीनों वहीं पड़ा रहता है। शिकायत के बाद भी कचरा नहीं उठाया जाता है।

आसपास के लोग बदबू से हो रहे परेशान, कार्रवाई नहीं होती

नालियांे में होटलों के बचे हुए खाद्य पदार्थों को डाल दिया जाता है। जिसे वे सड़ जाते हैं। इससे बदबू फैलती है। इसके अलावा वहीं होटल के पीछे ही बर्तनों को धुलने का कार्य किया जाता है। जिससे उससे निकलने वाला कचरा भी पानी के साथ बहकर नालियों में जाता है।

जल्द कचरे का उठाव करवाया जाएगा, दोषियों से जुर्माना लेंगे

 जल्द ही कचरे का उठाव करवाया जाएगा। साथ ही होटल संचालकों को यह हिदायत दी जाएगी कि वे वहां पर कचरे काे डंप न करें। हरेंद्र साहू, प्रभारी, साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट, नगर निगम, रायपुर

खबरें और भी हैं...