पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिर्फ डोनर के नंबर किए चस्पा, दावा ब्लड दिलवाने का

सिर्फ डोनर के नंबर किए चस्पा, दावा- ब्लड दिलवाने का

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

आंबेडकर अस्पताल के जिम्मेदारों ने सिर्फ अस्पताल में रेयरेस्ट ब्लड डोनेटरों का नंबर चस्पा करके रखा है। लिहाजा दावा करते है कि ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। हकीकत यह है कि चस्पा नंबरों में 20 ब्लड डोनेटरों को कॉल किया गया। उनमें से 80 फीसदी लोगों के मोबाइल नंबर बंद बताए गए। इसके अलावा बाकी गलत नंबर होना बताकर फोन काट दिया गया। साथ ही कुछ लोगों ने बाहर होने की बात कहकर फोन काट दिया गया।

फॉर्म भरवाया पर ब्लड देने से कर दिया इंकार

डीबी स्टार टीम मरीज बनकर ब्लड बैंक पहुंची। वहां पहुंचकर प्रबंधन से ओ निगेटिव ब्लड मांग की। इसके बाद स्टॉफ ने 20 से 25 मिनट ब्लड के लिए एक्सचेंज फार्म भरवाने में लगा दिया। करीब एक घंटे का प्रोसेस कराने के बाद ओ निगेटिव ब्लड नहीं होने का दावा किया गया। बाद में स्टॉफ आकर बोले, ओ निगेटिव ब्लड नहीं मिल पाएगा।

रेडक्रॉस में एक हजार रुपए प्रति यूनिट

अस्पताल में काफी प्रयासों के बाद भी जब मरीजों के लिए रेयर ब्लड नहीं मिल पाता है, तब परिजन रेडक्रॉस जाकर मजबूरी में रुपए देकर ब्लड खरीदते हैं। यहां 1 हजार 30 रुपए प्रति यूनिट की दर से ब्लड मिलता है। गरीब को यदि आवश्यकता पड़ जाए तो उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

एक्सचेंज भी नहीं किया जा रहा ब्लड

अस्पताल में ब्लड एक्सचेंज करने की सुविधा भी है, लेकिन स्टॉफ ब्लड नहीं देते है। यहां तक कि ओ निगेटिव ब्लड की मांग गई तो स्टॉफ ब्लड देने को तैयार हुआ, इसके एवज में 500 रूपए अतिरिक्त चार्ज लगने का दावा किया, लेकिन पूरी फार्मेल्टी होने के बाद रेयर ब्लड नहीं दिए गए। इस वजह से मरीजों के परिजन भी परेशान हो रहे है।

खबरें और भी हैं...