पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुपम गार्डन की ग्रिल टूटी, रात में असामाजिक तत्व कर रहे प्रवेश

अनुपम गार्डन की ग्रिल टूटी, रात में असामाजिक तत्व कर रहे प्रवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

अनुपम गार्डन की बाउंड्री के लिए लगाई लोहे की ग्रिल टूट रहा है। इससे आसपास निगम के कर्मचारियों ने ही सूखा हुआ पेड़ टिका दिया है। इससे वहां खेलने वाले बच्चों को खतरा हो सकता है। आस-पास के लोगों ने बताया इस मामले की शिकायत जोन कार्यालय में भी की गई। फिर भी मेंटेनेंस का कार्य नहीं किया गया, जबकि रिहायशी क्षेत्र के इस पार्क में सुबह और शाम को हर वर्ग के लोग पहुंचते हैं। पार्क की लाइट भी बंद है।

ग्रिल को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया

गार्डन के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि इसे असमाजिक तत्वों ने गार्डन में प्रवेश करने के लिए तोड़ दिया है। जबकि लोगों ने गार्डन में उनके प्रवेश को रोकने के लिए लकड़ी का बत्ता लगाया है। इसे भी तोड़ दिया गया है। अंधड़ के दौरान ग्रिल गिरने का भी खतरा बना रहता है।



photo story

टूटे हुए ग्रिल का करवाएंगे मेंटेनेंस

 अगर ग्रिल खराब होने से किसी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति बन रही तो उसे मौके पर जाकर देखूंगा। ग्रिल का मेंटेनेंस जल्द ही करवाया जाएगा। हेमंत शर्मा, कमिश्नर, जोन-5

खबरें और भी हैं...