छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति पर संगोष्ठी 22 को
छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति पर संगोष्ठी 22 को
रायपुर | आदि धर्म जागृति संस्था की ओर से 22 अप्रैल को सिविल लाइंस के वृंदावन हॉल में छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संस्थान के सुशील भोले ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। स्वामी ध्यान ऋषि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ. सुखदेव राम साहू करेंगे। उनके अलावा समीक्षक अजय अवस्थी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।