सुन्नी हन्फी मस्जिद के मो. करीम मुतवल्ली चुने गए
रायपुर | सुन्नी हन्फी मस्जिद ईदगाहभाठा मैदान में मुतवल्ली का चुनाव बुधवार को बैलेट पेपर के जरिए किया गया। इसमें 827 मतदाताओं ने वोट डाला। बदरुद्दीन खोखर 408 मत मिले, वहीं मो. करीम को 413 वोट मिले। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी इकबाल शरीफ, चुनाव अधिकारी शब्बीर मोहम्मद कुरैशी, मो. कुरैशी, मो. अलतमश, माे. अमजद आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।