- Hindi News
- National
- अक्षय तृतीया पर बच्चों ने रचाई गुड्डा गुड़िया की शादी, हेलमेट पहनने और स्वच्छ भारत का संदेश
अक्षय तृतीया पर बच्चों ने रचाई गुड्डा-गुड़िया की शादी, हेलमेट पहनने और स्वच्छ भारत का संदेश
रायपुर | बुधवार को अक्षय तृतीया के मौके पर शहर के बच्चों ने घरों में गुड्डा-गुड़िया की शादी रचाई। इस दौरान बच्चों ने विवाह मंडप से स्वच्छ भारत और बाइक चलाते वक्त हेलमेट जरूरी का संदेश दिया। लड़के यानी गुड्डे को प्रतिकात्मक रूप से लड़की यानी गुड़िया के परिवारवालों ने बाइक के साथ हेलमेट भेंट की। रिद्धि-सिद्धि पाठक ने अपने दोस्तों के साथ इस थीम पर शादी का आयोजन किया।