पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी छत्तीसगढ़ के विधायकों से 22 को करेंगे संवाद

मोदी छत्तीसगढ़ के विधायकों से 22 को करेंगे संवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अप्रैल को एक बार फिर भाजपा के विधायकों और सांसदों से आमने-सामने बातचीत करेंगे। इस बार चर्चा फोन पर नहीं बल्कि मोदी एैप के वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय से भाजपा के विधायकों को फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश के भाजपा विधायकों और सांसदों को पीएमओ से फोन आ रहे हैं। पीएमओ ने विधायकों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने मोबाइल में नरेंद्र मोदी एैप डाउनलोड कर लें। इस एैप के जरिए ही मोदी विधायकों से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री ने 11 अप्रैल को भी कई राज्यों के भाजपा विधायकों और सांसदों से मोबाइल कांफ्रेंस के जरिए बातचीत की थी।

खबरें और भी हैं...