पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कनार्टक चुनाव में व्यस्त राहुल गांधी 24 को नहीं आ रहे छत्तीसगढ़ बघेल

कनार्टक चुनाव में व्यस्त राहुल गांधी 24 को नहीं आ रहे छत्तीसगढ़-बघेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। कर्नाटक चुनाव में व्यस्त होने की वजह से अब राहुल गांधी 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर नहीं आ रहे हैं। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने बुधवार को मीडिया को बताया कि एआईसीसी चीफ राहुल गांधी सभवत: मई के तीसरे या चौथे सप्ताह में छत्तीसगढ़ आएंगे।

भाजपा से डर गए : भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्राओं से कांग्रेस पार्टी भयभीत है। जनसंपर्क यात्रा व लोक सुराज अभियान की सफलता से प्रदेश में भाजपामय वातावरण है। इसलिए राहुल ने छत्तीसगढ़ दौरा टाल दिया है। शर्मा ने कहा कि बघेल राज्य के विकास को झुठला नहीं सकते।

खबरें और भी हैं...