पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुजुर्गों की सुध लेगी पुलिस, मदद करेगी, सीनियर सिटीजन सेल भी

बुजुर्गों की सुध लेगी पुलिस, मदद करेगी, सीनियर सिटीजन सेल भी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। प्रदेश के बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है। अब राज्य की पुलिस न सिर्फ उनकी सुध लेगी बल्कि मदद भी करेगी। उसने सीआईडी मुख्यालय में सीनियर सिटीजन सेल भी बनाया है। इस सेल पर टोलफ्री नंबर 1800-180-1253 और हेल्प लाइन नंबर 07712511253 पर फोन करके मदद भी ली जा सकेगी। पुलिस की यह पहल अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

पुलिस की सीनियर सिटीजन का बीट प्रभारी समय-समय पर बुजुर्गों का हाल भी पूछेगा। दो हफ्ते में सार्वजनिक स्थानों, बगीचों आदि में उनकी बैठकें भी करेगा। हर थाने में फैमिली काउंसिलिंग व सीनियर सिटीजन हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है। हर थाने में पेंशनधारक रजिस्टर होगा जिसमें उनकी जानकारी होगी। उनकी समस्याएं जानकर दूर करने के प्रयास होंगे।

खबरें और भी हैं...