रायपुर | सरकारी डेंटल कॉलेज में ग्रीष्मकालीन अवकाश नहीं देने से छात्रों में नाराजगी है। इस दौरान छात्रों को टूर पर ले लाया जाता है। छात्रों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में छात्रों को 31 मई तक छुट्टी दी गई है, लेकिन डेंटल में इस बार छुट्टी नहीं दी गई है। हर साल छुट्टी दी जाती रही है। इस बार छुट्टी नहीं देने के कारण छात्र अपने घर और बाहर नहीं जा पा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उन्होंने प्राचार्य डॉ. बिश्वजीत मिश्रा से ग्रीष्मकालीन अवकाश व टूर के बारे में पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। डेंटल कॉलेज में 200 से ज्यादा छात्र बीडीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। हर साल यहां एक मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाता है, लेकिन इस बार प्राचार्य मनमानी कर रहे हैं।