पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्व. वोरा की अस्थियां गंगा में विसर्जित

स्व. वोरा की अस्थियां गंगा में विसर्जित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | अमृत संदेश के प्रधान संपादक और वरिष्ठ पत्रकार स्व. गाेविंदलाल वोरा की अस्थियां गंगा प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में विधि-विधान के साथ विसर्जित की गईं। स्व. वोरा का बीते 13 मई को नई दिल्ली में निधन हो गया था। वे राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा और गवरी बाई के भाई थे। स्वर्गीय वोरा के अस्थि कलश को लेकर उनके पुत्र राजीव वोरा इलाहाबाद के त्रिवेणी संगम गए थे।





यहां उनके कुल के तीर्थ पुरोहित पंडित विजय शर्मा गौमुखी ने मंत्रोच्चार और संपूर्ण विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन करवाया। इस मौके पर स्व. वोरा के भांजे राजेंद्र व्यास, विजय व्यास, उनके भतीजे विधायक अरूण वोरा के बेटे सुमीत वोरा, पारिवारिक सदस्य नटवरलाल व्यास और उनके पुत्र ओमप्रकाश व्यास उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...