पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 माह में 21 जोड़ों की शादी, गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाएंगे

2 माह में 21 जोड़ों की शादी, गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर

सर्व क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को सिविल लाइंस के वृंदावन हॉल में पत्रिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां सामाजिक विकास और कुछ गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा हुई। साथ ही समाज के वरिष्ठों का सम्मान भी किया गया। 2 घंटे के इस कार्यक्रम में महासभा ने समाज के लिए 2 नई घोषणाएं भी की। इसके तहत अगले 2 माह में जरूरतमंद परिवारों के 21 जोड़ों की शादी करवाई जाएगी। इसके अलावा समाज के गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने पर भी सहमति बन गई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षत्रिय कल्याण सभा के बद्री विशाल सिंह थे। विशेष अतिथि के तौर पर महासभा के मार्गदर्शक शोभरण सिंह राठौर मौजूद रहे। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने बताया कि महासभा ने पहली बार सामूहिक विवाह का आयोजन करने की घोषणा की है। तय किया गया है कि अगले 2 माह के भीतर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के युवक-युवतियों की शादी करवाई जाएगी। पहले चरण में 21 जोड़ों का चयन किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी समाज का विकास करना है। इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि समाज के गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च महासभा उठाएगी। इसके लिए वे पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान बृजेश सिंह भदोरिया, युवा अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, आरके ठाकुर, अरविंद सिंह, आरती सिंह, नीलम सिंह, अजय सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

वार्षिक पत्रिका का विमोचन बुजुर्गों का सम्मान भी किया

सर्व क्षत्रिय महासभा का ऐलान

खबरें और भी हैं...