पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंजी. मोतीलाल को गोवा में जीवन गौरव पुरस्कार

इंजी. मोतीलाल को गोवा में जीवन गौरव पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | जैन इंजीनियर्स सोसायटी का 11वां राष्ट्रीय अधिवेशन गोवा के मडगांव में आयोजित किया गया था। इसमें देशभर से जैन इंजीनियर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में औरंगाबाद, महाराष्ट्र के इंजीनियर और भिलाई इंटेक के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोहनलाल बाकलीवाल के दामाद मोतीलाल पाटणी को सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नेशनल इंजीनियरिंग एक्सीलेंस और जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, गोवा के सांसद नरेंद्र सईकर, आनंद ही आनंद फाउंडेशन के विवेक मिश्रा, अजय सिंह जैन की ओर से दिया गया।

खबरें और भी हैं...