पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक ही देश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अलग अलग मानदेय क्यों: छाया

एक ही देश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग मानदेय क्यों: छाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले एक हफ्ते से ईदगाह भाठा मैदान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन का समर्थन करने राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री छाया वर्मा, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, आरंग जनपद उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, कुंरा नगर पंचायत अध्यक्ष कमल मदन गोयल भी पहुंचे। छाया वर्मा ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार कार्यकर्ताओं को 15000 रुपए मानदेय देती है। मैं जल्द ही प्रधानमंत्री को इस बारे में चिट्ठी लिखूंगी। आखिर एक ही राष्ट्र में अलग-अलग मानदेय क्यों? उन्होंने आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की इस पीड़ा को राज्य सभा मे पुरजोर तरीके से उठाने की बात कही। धरने को पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने संबोधित करते हुए कहा कि जनपद सीईओ को आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं की बर्खास्तगी का अधिकार नहीं है। बंजारे ने राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी शासकीय कार्यों वोटरलिस्ट बनाना, पल्स पोलियो कार्यक्रम, जन्म-मृत्यु पंजीयन, कुपोषण सर्वे ,गांव में बाल विवाह रोकने सहित कई कार्यों में भागीदारी निभाती हैं। लेकिन बदले में सरकार उन्हें उचित मानदेय भी नहीं देती है। यह सरकार की हठधर्मिता को दर्शाता है। श्री बंजारे ने भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर को बताते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ बेटियों की जायज मांग को पूरा करने सुध भी नहीं ले रही है। आंगनबाड़ी बहनें भूख हड़ताल पर बैठी हैं और सरकार विकास यात्रा निकालने की तैयारी में है। आज कोई भी कर्मचारी इस सरकार से खुश नहीं है चाहे शिक्षाकर्मी हो लघु वेतन कर्मचारी हो सबके के साथ भाजपा सरकार ने धोखा ही दिया है। श्री बंजारे ने जल्द से जल्द भाजपा सरकार जायज मांग पूरा नहीं करती तो आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाकर अन्याय अपमान का बदला सत्ता परिवर्तन कर लेना होगा। धरने को रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी वर्मा एवं आरंग जनपद उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने भी संबोधित किया।

कहा-कर्नाटक सरकार 15 हजार देती है मानदेय, राज्य सरकार भी बढ़ाए

खबरें और भी हैं...