पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौक चौराहों के पास गहरे गड्ढे, रोज हो रहीं दुर्घटनाएं

चौक-चौराहों के पास गहरे गड्ढे, रोज हो रहीं दुर्घटनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार को शिकायत मिली कि राजधानी के विभिन्न चौराहों पर निगम द्वारा ध्यान नहीं होने से वहां गहरे गड्‌ढे हो गए हैं। जिससे उन स्थानों पर न केवल जाम की स्थिति बन रही है, बल्कि वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण है कि अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बंजारी चौक, पंडरी चौक, जयस्तंभ, आजाद चौक के अलावा और भी तिराहों और चौराहों की देखरेख व मरम्मत नहीं होने से वहां गहरे गड्‌ढे हो गए हैं। जिससे वाहन चालकों को उन स्थानों से निकलते वक्त काफी दिक्कतें हो रही हैं। कई दफा हालात यह बनते हैं कि वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहनों के पहिए उन गड्‌ढों में फस जाते हैं। इससे न केवल वाहन का नुकसान होता है, बल्कि आमलोग भी हादसों का शिकार हो रहे हैं।

photo story

वाद-विवाद की भी बन रही स्थिति

चौराहों पर जब वाहन चालक एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए क्रासिंग करते हैं, उस वक्त वाहन गड्‌ढे में न गिरे, इसके लिए जल्दबाजी के चक्कर किसी को साइड नहीं देते हैं, जिससे कई वाहन गड्‌ढों में धंस जाते हैं, जिससे वाद विवाद की स्थिति बनती है।

 अभी केबलिंग और पाइपलाइन का काम चल रहा था। इसलिए गड्‌ढे हो गए हैं। कर्मचारियों को भेजकर सुधार करवाएंगे। राकेश गुप्ता, प्रभारी अधीक्षण अभियंता, नगर निगम, रायपुर

खबरें और भी हैं...