पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिबंधित होर्डिंग्स बैनर जांचने मशीन खरीदने के प्रस्ताव पर विभाग उलझे

प्रतिबंधित होर्डिंग्स-बैनर जांचने मशीन खरीदने के प्रस्ताव पर विभाग उलझे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर डीबी स्टार

डीबी स्टार ने 13 फरवरी को होर्डिंग्स-बैनर प्रतिबंधित, फिर भी जोनों को बैनर बनवाने बांट दिए 10 लाख रु., पीवीसी जांचने निगम के पास मशीन ही नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की। दरअसल होिर्डंग्स और बैनर प्रतिबंधित कर दिए गए है, लेकिन किसी भी विभाग ने अब तक पीवीसी मशीन नहीं खरीदी। यहां तक कि नगर निगम ने प्रस्ताव बनाने के बावजूद मशीन की खरीददारी नहीं की। पर्यावरण विभाग भी नगर निगम के खरीदने का इंतजार कर रहा है। यही वजह है कि दोनों विभाग खरीददारी के मामले को लेकर उलझ गए है। इस वजह से धड़ल्ले से प्रतिबंधित बैनर बन रहे।

बाकी स्मार्ट शहरों ने खरीदी मशीनें

प्लास्टिक वाले बैनर-पोस्टर की जांच करने के लिए बाकी स्मार्ट शहरों ने पीवीसी मशीन की खरीददारी कर ली है, लेकिन रायपुर नगर निगम और पर्यावरण विभाग ऐसे मशीनों की खरीददारी नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से होर्डिंग्स बनाने वाले कंपनियों पर भी नकेल नहीं कसा जा रहा। न ही कोई विभाग जांच कर रहा।

follow-up

पर्यावरण पर पड़ेगा असर

शहर में प्रतिबंधित होर्डिंग्स और बैनर बनाए जा रहे है और एक समय अवधि के बाद उसे फेंक दिया जा रहा है। ऐसे में शहर में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा। इससे बीमारी की संभावना भी बढ़ जाती है।

खबरें और भी हैं...