पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल होगा 450 बेड का, अगले माह से शुरू

सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल होगा 450 बेड का, अगले माह से शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुपर स्पेश्यालिटी दाऊ कल्याण सिंह अस्पताल में इलाज अब मई के आखिरी सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। रिनोवेशन का काम 90 से 95 फीसदी पूरा हो चुका है। वार्डों में बिस्तर भी लगाए जा रहे हैं। मई के पहले हफ्ते में रिनोवेशन कर रही एजेंसी अस्पताल प्रबंधन को बिल्डिंग हैंडओवर कर सकती है। लोकार्पण कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने की संभावना है।

डीके अस्पताल का लोकार्पण 24 मार्च को प्रस्तावित था, लेकिन रिनोवेशन का काम पूरा नहीं होने के कारण यह टल गया था। अब काम अंतिम चरण में है, इसलिए जल्द लोकार्पण को लेकर तैयारी की जा रही है। 450 बेड के इस अस्पताल में 12 मॉड्यूलर ओटी होंगे। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने डीके का निरीक्षण कर बाकी काम जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने आईसीयू, पीडियाट्रिक सर्जरी, केजुअल्टी, बर्न वार्ड, डायलिसिस कक्ष, ट्रामा सेंटर, एमआरआई कक्ष, पेइंग वार्ड व ओटी कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल जल्द शुरू हो, इसके लिए जरूरी मशीन की स्थापना व स्टाफ की भर्ती का काम पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने अस्पताल को प्राइवेट सेक्टर के अस्पतालों से भी बेहतर बनाने पर जोर दिया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता ने बताया कि रिनोवेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। अब वार्डों में बेड लगाए जा रहे हैं। ओटी में मशीनों की स्थापना का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। अस्पताल में आठ बेड की ऐसी यूनिट रहेगी, जिसमें किडनी के मरीजों का डायलिसिस 24 घंटे किया जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक मशीन लगाई जा रही है।

ये विभाग रहेंगे

- किडनी

- न्यूरो सर्जरी

- पीडियाट्रिक सर्जरी

- प्लास्टिक सर्जरी

- कार्डियोलॉजी

......

अस्पताल एक नजर में

- कुल बेड 450

- 60 बेड की डायलिसिस यूनिट

- 127 बेड का आईसीयू

- 50 बेड का इमरजेंसी मेडिसिन

- 20 बेड का बर्न यूनिट

- आठ बेड का 24 घंटे डायलिसिस यूनिट

- 10 बेड का बैलेस्टिक वार्ड

खबरें और भी हैं...