पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एजुकेशन अलर्ट... बारहवीं अंग्रेजी की परीक्षा अब 4 मई को होगी

एजुकेशन अलर्ट... बारहवीं अंग्रेजी की परीक्षा अब 4 मई को होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | ओपन स्कूल के तहत कक्षा बारहवीं, अंग्रेजी का पेपर अब 4 मई को होगी। यह परीक्षा पहले 19 अप्रैल को होने वाली थी। लेकिन 16 अप्रैल को दंतेवाड़ा के एक परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों को दसवीं अंग्रेजी की बजाए बारहवीं का पेपर बांटा गया। इसे लेकर राज्य ओपन स्कूल ने बारहवीं की परीक्षा को स्थगित किया था। बुधवार को नई तारीख घोषित की गई है। इसी तरह कक्षा बारहवीं में 21 अप्रैल को हिंदी का पेपर होने वाला था। इस दिन जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा है।

दोनों परीक्षा एक ही समय पर होने की वजह से ओपन स्कूल ने इस परीक्षा की टाइमिंग में कुछ दिन पहले बदलाव किया था। इसके तहत यह परीक्षा 24 अप्रैल को होगी।

गौरतलब है कि 16 अप्रैल को दसवी में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में विद्यार्थियों को बारहवीं का पेपर बांटा गया। विद्यार्थियों ने पूरे तीन घंटे परीक्षा भी दी। वे घर भी चले गए। बाद में इसका खुलासा हुआ। राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों को 17 अप्रैल को इसकी सूचना मिली। इसके आधार पर केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष काे निलंबित किया गया है। इसके अलावा मामले की जांच भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...