जाॅब अलर्ट... स्वच्छता निरीक्षक के मॉडल आंसर पर आपत्ति आज तक
रायपुर | स्वच्छता निरीक्षक भर्ती परीक्षा के मॉडल आंसर पर दावा-आपत्ति 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। यह परीक्षा 1 अप्रैल को हुई थी। इसके लिए व्यापमं के दफ्तर में जाकर, डाक के माध्यम या ईमेल-आईडी cgvyapam@gmail.com पर आवेदन किया जा सकता है। मॉडल आंसर वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर कुछ दिन पहले ही जारी किए गए हैं।