पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन अलर्ट... रायपुर से गुजरने वाली दस ट्रेनें 18 दिन रहेंगी प्रभावित

ट्रेन अलर्ट... रायपुर से गुजरने वाली दस ट्रेनें 18 दिन रहेंगी प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | रायपुर से होकर गुजरने वाली दस से अधिक ट्रेनें 23 अप्रैल से 10 मई तक 18 दिनों तक प्रभावित होंगी। बताया गया है कि पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत कोटा रेलवे स्टेशन यार्ड में रिमाडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत नई रेलवे लाइन को जोड़ने के लिए किये जा रहे नान-इंटरलाकिंग कार्य के कारण ब्लॉक लेकर नान-इंटरलाकिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान हमारी रूट की ट्रेनें कोटा की जगह सोगरिया स्टेशन होकर जाएगी। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में शालीमार-जयपुर स्पेशल, पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस, दुर्ग-जयपुर एक्सप्रेस, शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस और बिशाखापत्तनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस है। दोनों ही रूट की ट्रेनें इस दौरान प्रभावित होगी।

खबरें और भी हैं...