पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जूडो में फूट, हड़ताल को लेकर असमंजस

जूडो में फूट, हड़ताल को लेकर असमंजस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | अंबेडकर अस्पताल के जूडो में हड़ताल के नाम पर फूट पड़ती दिखाई पड़ रही है। जूडो गुरुवार से हड़ताल करने वाले थे, लेकिन इसे टाल दिया गया है। वे गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। जूडो को तमाचा मारने के मामले में जेडीए अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा था कि गुरुवार से हड़ताल पर जा सकते हैं।



बुधवार को दिनभर इस पर मंथन हुआ। तय हुआ कि गुरुवार को कलेक्टर व मीडिया को अपनी मांगों के बारे में बताएंगे। पदाधिकारियों का कहना है कि जूडो को तमाचा मारने वाले युवक को मामूली धारा लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया और जमानत पर छोड़ भी दिया गया। ऐसे में जूडो अस्पताल में कैसे काम करेंगे, जब उन्हें सुरक्षा ही नहीं मिलेगी।

हड़ताल से ठप हो जाएगा कामकाज

हड़ताल से अस्पताल का इलाज प्रभावित होने की आशंका है। तीन साल पहले जूडो ने स्टायपेंड बढ़ाने की मांग पर 10 दिनों तक हड़ताल की थी। इससे इलाज से ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। हड़ताल के बाद प्रबंधन इस जुगत में लगा है कि किसी तरह जूडो को मना लिया जाए। दरअसल अस्पताल में वार्डों का जिम्मा जूडो पर होता है। उनकी हड़ताल पर कंसल्टेंट डॉक्टर, सीनियर रेसीडेंट, व असिस्टेंट सर्जन की ड्यूटी करानी पड़ती है। पिछली बार प्रदेशभर के मेडिकल अफसरों को ड्यूटी के बुलाया गया था। इन डॉक्टरों ने ज्यादा काम कराने का अारोप भी लगाया था।

मरीज से बार-बार पूछते रहे जूडो

कहां है तमाचा मारने वाला युवक

मरीज शिव कुमार दुबे किडनी वार्ड में भर्ती है। जूडो मार-मार युवक के बारे में पूछते रहे कि तमाचा मारने वाला युवक कहां गया? वह अस्पताल क्यों नहीं आ रहा है? इस पर मरीज को कुछ जवाब देते नहीं बन रहा था। मरीज को डायलिसिस की जरूरत है। डायलिसिस नहीं करने पर ही सोमवार को जूडो व युवक के बीच विवाद हुआ था।

खबरें और भी हैं...