पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी कंपनी खोलकर स्टील कारोबारियों से की करोड़ों की ठगी, महाराष्ट्र का रैकेट फूटा

फर्जी कंपनी खोलकर स्टील कारोबारियों से की करोड़ों की ठगी, महाराष्ट्र का रैकेट फूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराष्ट्र में कंपनी खोलने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला महाराष्ट्र का गिरोह पकड़ा गया। छत्तीसगढ़ में ही आधा दर्जन स्टील कारोबारियों से ठगी के संकेत हैं। रायपुर में ठगी के एक मामले में 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने मुंबई से पकड़ा। गिरोह के बाकी सदस्य फरार हैं। कुछ के बारे में खबर है कि वे अभी जेल में है। गिरोह बाज बेहद हाई प्रोफाइल तरीके से ठगी करते हैं। इसके लिए उन्होंने सात फर्जी कंपनी बनाई। उन्हीं कंपनी के नाम से कारोबार करते और कारोबारियों से डेढ़ दो करोड़ का उधार माल लेकर फरार हो जाते। कारोबारियों को फर्जी और बंद कंपनी का चेक देकर भी झांसा देते रहते थे। उनके खिलाफ पिछले महीने केस दर्ज किया गया था।

एएसपी सिटी विजय अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र पुणे के अब्दुल अजीज चौधरी और कर्नाटक के माधव किशनराव बिरादर ने ग्लोबल इंडस्ट्रीज व ओमकार इंजीनियरिंग के नाम से मुंबई में कथित तौर पर कंपनी शुरू की। 2015 में रायपुर की यूनाइटेड स्टील कंपनी से कच्चे लोहे का सौदा किया। आरोपियों स्टील कंपनी को 25 लाख एडवांस दिया और लोहा खरीदा। कुछ दिन बाद फिर इतने ही का माल खरीदा और एडवांस में पैसे दे दिए। दो-तीन बाद ऐसे ही बड़े आर्डर दिए और उसका नगद भुगतान कर दिया। तीन-चार सौदे के बाद कंपनी का विश्वास जीत लिया। उसके बाद 2016 में सीधे डेढ़ करोड़ का कच्चा लोहा लिया। इस बार पूरा माल उधार में लिया। बाद में भुगतान करने का वादा किया। तीन-चार बार चूंकि एडवांस में भुगतान कर चुके थे, इसलिए कंपनी को विश्वास करना पड़ा। जब यूनाइटेड कंपनी ने दबाव बनाया तो आरोपियों ने डेढ़ करोड़ का तीन चेक जारी किया। वह चेक बाउंस हो गया। बैंक ने बताया कि खाता एक साल से बंद है। उसके बाद कारोबारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उन्होंने जिस कंपनी से अब तक कारोबार किया, उस नाम की फर्म ही नहीं है। जांच के दौरान आरोपियों की ऐसी आधा दर्जन फर्जी कंपनी मिली। इसी बीच खुलासा किया कि आरोपियों ने प्रदेश के एक दर्जन कंपनियों से ठगी की है। उनके चार साथी दुर्ग जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले उन्हें रायपुर जेल लाया गया।

ठगी के पैसे से बनाया आलीशान मकान : पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ठगी के पैसे आलीशान मकान बनाया है। आरोपियों का पुणे के अलावा मुंबई में भी मकान है। कंपनी में कई डायरेक्टर मेंबर है, जो अलग-अलग जेल में बंद है।

विश्वास जीतने करते हैं भुगतान

पुलिस के अनुसार आरोपी कच्चा लोहा खरीदकर उसे महाराष्ट्र और कर्नाटक में ज्यादा दाम में बेचते है। आरोपी कंपनियों का विश्वास जीतने के लिए छह महीना से लेकर एक साल तक ठीक से कारोबार करते है। समय पर पेमेंट करते है। उसके बाद करोड़ों का माल उधार में लेते है। दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में इसी तरह से आरोपियों ने ठगी की है।

उनके खिलाफ महाराष्ट्र में भी केस दर्ज है।

खबरें और भी हैं...