गोस्वामी समाज 20 को मनाएगा शंकराचार्य जयंती
रायपुर | सनातन दशनाम गोस्वामी समाज 20 अप्रैल को आदि जगद्गुरु शंकराचार्य की जयंती मनाएगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश गोस्वामी ने बताया कि इस मौके पर महादेवघाट स्थित सामाजिक भवन में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां मंत्रोच्चार के साथ भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। समाज के प्रांताध्यक्ष प्रीतम गिरी, जिलाध्यक्ष वेद पुरी ने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।