पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब चुनाव अधिकारी आए सामने भूपेश पर लगे आरोपों को नकारा

अब चुनाव अधिकारी आए सामने भूपेश पर लगे आरोपों को नकारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर

मनवा कुर्मी समाज का चुनाव रद्द होने के मामले में अब चुनाव अधिकारी सामने आए हैं। उन्होंने समाज के संरक्षक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पर लगे सभी आरोपों को नकारा है। साथ ही चुनाव रद्द होने का कारण केंद्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी चोवाराम वर्मा और उनके समर्थकों द्वारा किए गए बवाल को बताया है। फिलहाल चुनाव के लिए कोर कमेटी कोई तारीख तय नहीं कर पाई है। तब तक पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बुधवार को मीडिया से बातचीत में चुनाव अधिकारी मदनलाल कश्यप ने कहा कि असौंदा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा था। इसी बीच प्रत्याशी चोवाराम के समर्थकों ने खाना और अव्यवस्था के बहाने बवाल शुरू कर दिया। भूपेश बघेल समाज के लोगों से अपील करते रहे कि वे शांति बनाए रखें। इधर, चोवाराम के समर्थक बूथों से मत पेटी उठाकर ले गए। बढ़ते हंगामे को देखते हुए मैने चुनाव रद्द करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले 31 मार्च को एक सूचना जारी की गई थी। इसमें उल्लेख था कि चुनाव संपन्न होने तक केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर काम काज संभालेंगे। विवाद के चलते चुनाव रद्द करना पड़ गया। अब जब तक चुनाव की नई तारीख नहीं आ जाती और नया अध्यक्ष नहीं चुन लिया जाता, तब तक सीताराम वर्मा ही समाज की बागडोर संभालेंगे। बता दें कि चोवाराम वर्मा और उनके समर्थकों ने चुनाव रद्द करने के फैसले को राजनीतिक साजिश बताया है।

खबरें और भी हैं...