पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटियों को इंसाफ दिलाने मुस्लिम समाज 20 को करेगा प्रदर्शन

बेटियों को इंसाफ दिलाने मुस्लिम समाज 20 को करेगा प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | कठुआ, उन्नाव और सूरत में सामने आए सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में मुस्लिम समाज 20 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन करेगा। ताजदारे सिमना कमेटी के सदर मो. नईम रिजवी अशरफी ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे औलिया चौक से विशाल रैली निकाली जाएगी। मोतीबाग में हजरत सैय्यद शेर अली आगा की दरगाह में नमाज पढ़ने के बाद विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हमारी मांग है कि बच्चियों से बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा देने कानून बनाया जाए। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जब तक सरकार इसे लेकर सख्त कानून नहीं बनाएगी तब तक देश भर में ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।

खबरें और भी हैं...