पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर शहर में निकलीं रैलियां महाआरती और दीपदान, आतिशबाजी भी

परशुराम जयंती पर शहर में निकलीं रैलियां महाआरती और दीपदान, आतिशबाजी भी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती बुधवार को मनाई गई। इसी के साथ राजधानी में सात दिन तक चलने वाले महा महोत्सव की शुरूआत भी हो गई है। इस मौके पर विप्र समाज के लोगों ने सुबह-शाम घरों में आरती की। वहीं सामाजिक संगठनों ने विविध आयोजन किए। शहर के कई मंदिरों में दिनभर श्लोक पाठ और धार्मिक अनुष्ठान भी हुए।

सर्व ब्राह्मण समाज ने इस मौके पर भनपुरी के गोवर्धन चौक में 5 फीट की संगमरमर से बनी परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में महापौर प्रमोद दुबे और समाज के प्रांताध्यक्ष ललित मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इसके बाद संगठन ने मोवा में बाइक रैली निकाली। यहां से समाज के लोग महादेवघाट मंदिर पहुंचे। महेंद्र सदन में आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों पर आधारित गोष्ठी में अपने विचार भी रखे। प्रांताध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा कि परशुराम भक्ति और शक्ति के प्रतीक और अलौकिक व्यक्तित्व के धनी थे। वे शस्त्र और शास्त्र, दोनों तरह की विद्या जानते थे। भगवान विष्णु के सभी अवतारों में परशुराम ही चिरंजीवी हैं। रामायण से महाभारत, पुराण और भागवत तक उनका उल्लेख मिलता है। उनका जीवन गरीब और कमजोरों की मदद कर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। समय के साथ सामाजिक मान्यताएं बदल रहीं हैं। नई पीढ़ी अपनी प्राचीन और गौरवशाली संस्कृति को भूला रही है। पं. ऋषि तिवारी ने बताया कि शाम को महादेवघाट में दीपदान भी किया गया। इस दौरान र|ा शर्मा, महेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, स्वरा मिश्रा, गणेश शर्मा, अश्वनी शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

सामाजिक संस्थाओं ने कहीं हवन-पूजन किया तो कहीं जरूरतमंदों को करवाया भोजन

रायपुरा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की आरती की।

यहां 21 साल से हो रहा हवन

भगवान परशुराम जयंती के मौके पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की ओर से अंबा मंदिर में पिछले 20 सालों से हवन किया जा रहा है। इस बार 21वें साल हवन कराया गया। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा और युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अविनय दुबे ने बताया कि हवन पं. राजू महाराज ने संपन्न कराया। यज्ञ के मुख्य यजमान एमके पांडेय थे। युवा विंग की ओर से शहर में जगह-जगह पेय वितरण किया गया। महिला विंग ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके अलावा प्रदेशभर में फेडरेशन की इकाइयों ने विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कार्यक्रम में सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दशरथ प्रसाद शुक्ला, भूमिहार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रामबदन मिश्रा, बबीसा गौड़ ब्राह्मण सभा के सचिव निखिल उपाध्याय, सीमा पांडेय, मिथिलेश रिझारिया, बबीता दुबे आदि उपस्थित थे।

ब्राह्मण पहल ने की पूजा-अर्चना

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण पहल ने कुकरेजा फार्म हाउस पुरैना में पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया। तिलक वंदन के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई। मंडप में परशुराम जी का आह्वान किया गया। अारती और भजन संध्या के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

बुजुर्गों को खिलाया खाना, भंडारा भी

गौड़ ब्राह्मण समाज ने सुबह 10 बजे समता कॉलोनी के खाटू श्याम भवन के पास पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। दोपहर 1 बजे संजीवनी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन करवाया गया। रामसागरपारा में दोपहर 1 बजे भंडारे का आयोजन भी किया गया था।

बीमारी को खत्म करने क्लोरीन वितरण

भारतीय ब्राह्मण सेना ने कोटा स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पंडरी में प्रसादी वितरण किया गया। सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित शर्मा और सचिव धीरज शर्मा ने बताया कि पीलिया की रोकथाम को लेकर सेना के सदस्यों ने शहर के कई इलाकों में क्लोरीन की दवाएं बांटी। अगले एक हफ्ते तक कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बूढ़ेश्वर में अभिषेक कर किया छाछ वितरण

प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज ने भी इस मौके पर विविध तरह के अनुष्ठान किए। समाज के सदस्यों ने बूढ़ापारा स्थित बूढ़ेश्वर मंदिर में भगवान का अभिषेक किया। साथ ही षोडषोपचार पूजा भी की गई। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र रिछारिया, प्रदेश अध्यक्ष एस्ट्रो पं योगेश तिवारी, सरिता तरुण शर्मा, निशा तिवारी, प्रीति शुक्ला, विनिता मिश्रा, सुनीता मिश्रा, नारी शक्ति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षा आरती शुक्ला, सीमा दीवान, केंद्रीय समिति की नारीशक्ति प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शर्मा, ममता रॉय, हितेश दीवान, प्रकाश दीवान, योगेश शुक्ला, गिरीश शुक्ला, तापस रॉय आदि मौजूद रहे।

शहर में जगह-जगह सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम, एक हफ्ते तक चलेगा महोत्सव

प्रभात फेरी निकाली पुष्पवर्षा से स्वागत

छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज केंद्रीय समिति ने इस मौके पर ब्राह्मणपारा माहितोष चौक स्थित हनुमान मंदिर से प्रभात फेरी निकाली। सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर फेरी का स्वागत किया। समिति के प्रांताध्यक्ष विनय तिवारी और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि प्रभात फेरी निकलकर सोहागा मंदिर पहुंची। यहां माता की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फेरी वापस ब्राह्मणपारा में पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में भोजन और शरबत वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र तिवारी, अशोक शर्मा, छगन चौबे, अजय शर्मा कमलेश शर्मा, सुरेंद्र शुक्ला, बिहारी शर्मा, पार्षद आकाश दुबे, आचार्य अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, भारत र| तिवारी, लक्ष्मी कांत शर्मा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...