शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद रविवार को पुलिस की एक दर्जन टीम ने रविवार को सुबह आउटर की आधा दज्रन कालोनियों में छापा मारा। फोर्स ने पहले पूरी कालोनी को घेरा। उसके बाद अफसरों की टीम जांच करने पहुंची। एक-एक घर में रहने वालों को बाहर बुलाकर उनसे जानकारी ली गई। इस दौरान एक दर्जन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। सभी दूसरे राज्यों के हैं। वे यहां क्यों और कब से आए हैं? उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम ने पहले सर्वे किया। ये पता लगवाया गया कि किस किस इलाके की कौन कौन सी कालोनियों में लोग रहते हैं। उसके बाद डीडीनगर की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, कबीर नगर, आमानाका, विधानसभा की हाउसिंग बोर्ड कालोनी, तेलीबांधा के जोरा व लाभांडी व न्यू राजेंद्रगर की कॉलोनियों में जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने पांच सौ से ज्यादा मकानों की जांच की गई। वहां रहने वालों का नाम, पता नोट किया गया है। जांच के दौरान एक दर्जन लोग अपना आईडी प्रूफ नहीं दे सके। वे यहां रहने का कारण भी नहीं बता सके। उन्हें हिरासत में लिया गया है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ज्यादातर दूसरे राज्य के रहने वाले है। वे जहां का नाम पता बता रहे हैं, उस इलाके की पुलिस को जानकारी देकर उनका ब्योरा मांगा गया है।
आउटर से खदेड़े गए डेरे
आउटर में नीम हकीम के नाम पर डेरा डालने वाले को खदेड़ा गया है। आउटर में कई दिनों से दूसरे राज्यों आकर रह रहे थे। उन्हें निर्देश दिया गया है वे कहीं भी ठहरते हैं, तो लोकल पुलिस को जानकारी जरूर दें। बिना सूचना के कहीं भी अपना डेरा न डाले।
नहीं मिले गुंडे-बदमाश
जांच के दौरान पुलिस का फोकस इलाके के गुंडे, बदमाश और निगरानी करने वालों को पकड़ना था। रविवार को जांच के दौरान एक भी बदमाश नहीं मिले। पुलिस ने कुछ वारंटियों को हिरासत में लिया है, जो कई दिनों से फरार चल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी है।