पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसे में कॉलेज की छात्रा और दो युवकों की मौत

हादसे में कॉलेज की छात्रा और दो युवकों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | रायपुर-बिलासपुर रोड धनेली नाला के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक छात्रा को चपेट में ले लिया। उसे जख्मी हालत में अंबेडकर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, दोंदे खुद के पास रविवार को एक तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। पहिए के नीचे आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बीरगांव की वर्षा साहू (20) साल विधानसभा के कोलंबिया कॉलेज में बीएड की पढाई करती थी।

वह मोपेड से कॉलेज आती-जाती थी। उसके साथ बीरगांव की चार छात्राएं और जाती थी। कॉलेज छूटने के बाद वह घर लौट रही थी। धनेली नाला के पास बिलासपुर की ओर जा रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। वह मोपेड से फेंका गई। दूसरी मोपेड में चल रही उनकी सहेलियों ने गाड़ी रोकी। उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों काे सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...