7वें वेतनमान की मांग, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
रायपुर | 7वां वेतनमान देने की मांग को लेकर क्रेडा कार्मिक कल्याण संगठन ने पिछले दिनों भोजनावकाश प्रदर्शन किया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि राज्य सरकार के अंतर्गत कार्यरत सभी निगम और मंडल क कर्मचारियों को 7वां वेतनमान का लाभ दिलाने के लिए संगठन की ओर से क्रमबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इस दौरान उपाध्यक्ष विजया कस्तुरे, सचिव हरीश कपूर आदि मौजूद रहे।