रायपुर। कांग्रेस भवन में भारत र| स्व. राजीवगांधी जी के 27 पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने समस्त कार्यकर्ताओ को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 21 मई हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है आज के दिन राजीव गांधी देश के लिए अपना बलिदान कर दिया। साथ ही प्रधानमंत्री रहते है देश को उन्होने 21वीं सदी में ले जाने का जो सपना देखा, सपना ही नहीं देखा बल्कि उन्हें क्रियान्वित भी किया। शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने कहा राजीव गांधी सबसे कम उम्र 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। वे दूरदृष्टि रखने वाले नेता थे। राजीव गांधी को देश मे सूचना प्रौद्योगिक ओर संचारक्रान्ति का जनक कहा जाता है।हर युवा वर्गों को रोजगार दिया विश्व पटल पर भारत को एक विशेष पहचान दिलाई थी। कार्यक्रम में गिरीश देवांगन,छाया वर्मा,शैलेश नितिन त्रिवेदी,रमेश वल्याणी,सूर्यमणि मिश्रा, प्रमोद चौबे, इंदरचंद धाड़ीवाल,सुरेश ठाकुर,सतीश जैन,अनिल बर्गे,नवीन चन्द्राकर, धनजय सिंह ठाकुर,कुलदीप जुनेजा आदि मौजूद थे।
सुमित दास,अशोक राज आहूजा,कन्हैया अग्रवाल,प्रदीप देवांगन,आनंद कुकरेजा,कमलाकांत शुक्ला,प्रशांत नीरज ठाकुर,प्रकाश रामटेके,सुनीता शर्मा,साक्षी सिरमौर,मनीषा शर्मा,शायरा बानो, समा,मंजू साहू,मनोज ढहाते, अरुण जंघेल,दिब्य किशोर नियाल,तारिक खान,गोलू,यश साहू,सोमेन चटर्जी,दिनेश फुटान,विकास पाठक,रोशन श्रीवास,रामदास कुर्रे,सोमेन ठाकुर,दिनेश ठाकुर एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।