पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजनाथ, गहलोत को ले गए साथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत सोमवार को राजधानी में थे। सिंह रविवार से ही अंबिकापुर में थे।

वे आज यहां पहुंचे और सीएम हाउस व मंत्रालय में अलग-अलग अधिकारियों के साथ बैठकें की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भी अलग से चर्चा की। दिल्ली लौटते वक्त वे गहलोत को भी साथ ले गए। दरअसल गहलोत ओडिशा के कार्यक्रमों में शामिल होने माना एयरपोर्ट होते हुए ओडिशा गए थे। वे रात पौने आठ बजे की फ्लाइट से दिल्ली लौटने वाले थे। गृहमंत्री को गहलोत के आने की जानकारी मिली तो उन्हें अपने साथ ही विशेष विमान से दिल्ली ले गए। इस वजह से गहलोत का शहर में चार घंटे स्टे का प्रोग्राम स्थगित हो गया।



हालांकि सुबह एयरपोर्ट पर कई भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी भी की थी।

खबरें और भी हैं...