पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी सरकार की चौथी सालगिरह, भाजपा का संकल्प नक्सलमुक्त छग बनाएंगे

मोदी सरकार की चौथी सालगिरह, भाजपा का संकल्प नक्सलमुक्त छग बनाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में नक्सल समस्या को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर खूब आरोप लगाए। भाजपा ने कहा कि नक्सल समस्या कांग्रेस की देन है। जिससे हमारी सरकारें जूझ रही हैं। बरसों से संघर्ष कर रही हैं। यदि कांग्रेस सरकारों ने शुरूआत में ही नक्सलियों पर नकेल कसी होती और सफाया कर दिया होता तो आज यह हालात नहीं होते। भाजपा ने संकल्प लिया कि नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ बनाकर रहेगी।

भाजपा मुख्यालय ठाकरे परिसर में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इसमें दंतेवाड़ा में सात जवानों की शहादत का मुद्दा भी आया। प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पार्टी की रणनीति के अनुरूप कांग्रेस पर हमला करने का अवसर नहीं खोया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से विरासत में मिली इस समस्या के निराकरण के लिए राज्य व केंद्र सरकार काम कर रही है। जल्द ही हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त राज्य बनाएंगे। नक्सलियों को फलने-फूलने का मौका कांग्रेस सरकारों ने दिया।

भाजपा की बैठक में आया नक्सल मुद्दा

कांग्रेस के राज में लोग अभावों में जी रहे थे : नेताम

अनुसूचित जनजाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस के राज में जनता अभाव की जिंदगी जी रही थी। ऐसी स्थिति छत्तीसगढ़ में न आए इसके लिए कमर कस लें। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर जो जिम्मेदारी दी जा रही है, उसे पूरा करें। गांव-गांव तक लोगों को इसका लाभ दिलाने की कोशिश में जुट जाएं। इस बैठक में सोमवार को मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 9 दिनों तक पूरे राज्य में कार्यक्रम करने रूप रेखा तय की। लोगों को जिम्मेदारियां बांटी गईं।

खबरें और भी हैं...