रायपुर| बिलासपुर आैर दुर्ग संभाग में संकल्प शिविरों के बाद अब कांग्रेस बस्तर संभाग में संकल्प शिविर आयोजित करने जा रही है। बस्तर संभाग में विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविरों के पहले चरण में 25 मई को केशलुर और जगदलपुर, 26 मई को बस्तर, नारायणपुर और कोण्डागांव, 27 मई को केशकाल, कांकेर और भानुप्रतापुर इस प्रकार 8 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। चार विधानसभा क्षेत्रों दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और अंतागढ़ के विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर बस्तर संभाग के द्वितीय चरण में संपन्न होंगे। 23 मई को दोपहर सभी मोर्चा संगठनो, प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रदेश अध्यक्षों, इसी तरह शाम 4 बजे रायपुर संभाग के पूर्व सांसद, पूर्व विधायकों की बैठक बुलाई गयी है।
इस बैठक में संगठन के मुद्दे पर और रायपुर संभाग में संकल्प शिविर आयोजन के बारे में विचार चर्चा की जाएगी।
यहां इस दिन होगी शिविर
25 मई को: शुक्रवार चित्रकोट (केशलुर), जगदलपुर।
26 मई को: शनिवार बस्तर (मुली), नारयणपुुर (भानपुरी), कोण्डागांव (माकड़ी)।
27 मई : रविवार केशकाल (विश्रामपुरी), कांकेर (ईशान वन), भानुप्रतापपुर (संबलपुर)।