पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महंगाई पर चुप क्यों है भाजपा, सरकार के खिलाफ करेगी कांग्रेस आंदोलन

महंगाई पर चुप क्यों है भाजपा, सरकार के खिलाफ करेगी कांग्रेस आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी है। मोदी-रमन सिंह, उसके राष्ट्रीय नेता और देश के प्रधानमंत्री जुमलेबाजी में विश्वास करते हैं। राज्य सरकार ने किसानों को हर बार ठगा है। कभी 270 रू. बोनस की बात करके, कभी 300 रूपयें बोनस देने की बात करके, 2100 रूपयें धान का समर्थन मूल्य देने की बात करके केवल चुनाव साल का बोनस देते हैं। उसके बाद भूल जाते हैं। अभी स्थिति और भयावह है 96 तहसीलों में सूखा घोषित है। बघेल ने कहा कि भाजपा के नेता महंगाई के मामले में चुप क्यों हैं? 100 दिन में मंहगाई कम करने का दावा इन्होंने ने किया था।



आज पेट्रोलियम पदार्थो का दाम उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है उसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। यह बेहद दुर्भाग्यजनक स्थिति है और पूरे देश में इसके खिलाफ वातावरण बन रहा है। सरकार के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन करेंगे। यह तो बहुत दुर्भाग्यजनक स्थिति है जवान मरे या किसान मरे इस सरकार को कोई लेना देना नहीं है।

खबरें और भी हैं...