पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेना भर्ती का रिजल्ट जारी, दस्तावेजों का सत्यापन जून में

सेना भर्ती का रिजल्ट जारी, दस्तावेजों का सत्यापन जून में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| प्रदेश में 10 से 18 मार्च तक सेना के विभिन्न पदों के लिए राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ पुलिस के 8वीं बटालियन ग्राउंड में भर्ती रैली हुई थी। संयुक्त सामान्य प्रवेश परीक्षा 29 मई को जेआर दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई थी। इस प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के एक हजार 433 आवेदक सम्मिलित हुए थे। इनमें से 362 उम्मीदवार सफल हुए हैं। भर्ती चिकित्सा अधिकारी मेजर सचिन शर्मा ने बताया है कि प्रदेश के 22 जिलों के 362 उम्मीदवार सफल हुए हैं। सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन जून में होगा। चयनित उम्मीदवारों को उन्नत सैनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...