रायपुर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की डाटा एनालिटिक्स विभाग में छत्तीसगढ़ के सरगुजा के आदितेश्वर शरण सिंहदेव को जगह मिली है। सिंहदेव का संयुक्त समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय समन्वयक स्वप्ना पेट्रोनीस आैर संयुक्त समन्वय के रुप में जॉन अशोक वर्धराजन की नियुक्ति की गई है। यह सभी नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश के बाद किए गए हैं। हाल ही में राहुल गांधी के दौरे के समय आदितेश्वर की राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। उनके बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई थी। आदित्येश्वर शरण सिंहदेव सरगुजा से है और वर्तमान में छत्तीसगढ़ से एआईसीसी सदस्य है।