पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवास न मिलने पर टीला गांव के 71 लोगों ने सरपंच सचिव की एसडीएम से की शिकायत

आवास न मिलने पर टीला गांव के 71 लोगों ने सरपंच-सचिव की एसडीएम से की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभनपुर में ग्राम पंचायत टीला के 71 आवासहीन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित किए जाने को लेकर सरपंच सत कुमार निषाद और सचिव तोषण साहू के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि सरपंच और सचिव योजना को लेकर मनमानी कर रहे हैं। जो लोग वास्तव में योजना के हकदार हैं उनका नाम सूची में जोड़ा ही नहीं गया है। इस संबंध में टीला ग्राम पंचायत के दर्जनों लोगों ने एसडीएम जोगेन्द्र नायक को लिखित ज्ञापन सौंपा और रायपुर कलेक्टर से सरपंच व सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सूची को नए तरीके से बनवाने की मांग की है। ग्राम पंचायत टीला के निवासी भुनेश्वर साहू, गोपाल यादव, फत्तू निषाद, यशराम पटेल, जीवन लाल रात्रे, पुकेन्द्र वर्मा आदि लोगों ने बताया कि गांव में 70 से अधिक परिवार एेसे हैं जिनके पास कच्चा मकान है। सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिलने की पात्रता रखते हैं। फिर भी ग्राम पंचायत द्वारा जनपद कार्यालय को अभी तक सूची नहीं सौंपी गई है। एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे व्यक्तियों ने अपने अपने घरों की फोटो सबूत के तौर खींच कर लाए थे। इस दौरान बल्ला धृतलहरे, समलिया बंजारे, जीवन साहू, भूषण साहू, मेहत्तर निषाद ,रामप्रसाद पटेल, खुशीराम साहू, खेदू राम भारती, महेश यादव, छबिराम पटेल, रेवाराम साहू आदि उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम नहीं होने से नाराज हुए ग्रामीण

मजदूरी का भी नहीं किया भुगतान

इसी तरह रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए गए कार्यों के एवज में मजदूरी का भुगतान भी पिछले दो वर्षों से नहीं दिया गया है। सभी मजदूरों को जनपद कार्यालय में पता करने के लिये कहा जाता है सैकड़ों बार चक्कर काटने के बावजूद अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाया है।

खबरें और भी हैं...