पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट सट्टे के शातिर खिलाड़ियों का विदेशी खाईवालों से कनेक्शन

क्रिकेट सट्टे के शातिर खिलाड़ियों का विदेशी खाईवालों से कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई के अपार्टमेंट से पकड़े गए गिरधारी खटवानी और हीरानंद अडवानी का लिंक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सटोरियों से लिंक होने के संकेत मिले हैं। गिरधारी और हीरानंद अर्से से क्रिकेट सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। इनमें एक पहले भी पकड़ा गया था। कुछ रसूखदारों के अलावा हवाला कारोबारियों से भी उनका लिंक होने का पता चला है। पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है। उनके मोबाइल साइबर सेल जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि अंतर्राष्ट्रीय खाइवालों और सटोरियों का पता लगाया जा सके। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। उनके खिलाफ जुआ एक्ट के अलावा प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों के हवाला कारोबार से रिश्तों की पुष्टि की जा रही है। हालांकि इस बात की खासी चर्चा है कि दोनों क्रिकेट सट्टे के पैसों को हवाला के जरिये ही सटोरियों और बुकी तक पहुंचाते रहे हैं। इसी दौरान उनका हवाला कारोबारियों का लिंक हो गया। आरोपी इतने शातिर हैं कि वे एक जगह कभी ज्यादा दिन रहकर क्रिकेट सट्टे का गेम नहीं लेते थे। वे जगह बदलते रहते थे। उनका लिंक अंतर्राष्ट्रीय सटोरियों और बुकी से होने के कारण ही इतनी ज्यादा सावधानी बरती जा रही थी। उनके लिंक का पता लगाने के लिए ही मोबाइल पर मिले नंबर की जांच की जा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि प्रदेश में उनसे लिंक लेकर कौन-कौन सट्टा चला रहे थे? अभी तक की पड़ताल में पता चला है कि खटवानी करोड़ों का आसामी है। उसकी राजधानी और उसके आसपास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। उसने मुंबई में भी इन्वेस्ट किया है। भाटापारा के अडवानी ने भी सट्टे के पैसे से अच्छी प्रॉपर्टी बनाई है। आरोपी ज्यादातर ऑनलाइन ही लेन-देन करते थे । लोकल लेबल में भी उनके अलग से रिकवरी एजेंट है, जो वसूली कर पैसे भेजते थे।

राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि जांच के बाद और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

छग के दर्जनों गैंग मुंबई में, इसलिए वहां डेरा डालकर जांच

पुलिस को ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के एक दर्जन से ज्यादा गैंग मुंबई में डेरा डालकर क्रिकेट सट्टे का अड्डा चला रहे हैं। इसी वजह से राजधानी पुलिस के आधा दर्जन टीआई रैंक के अफसरों ने मुंबई में डेरा डाल दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरधारी अडवानी से पूछताछ के दौरान पुलिस को क्लू मिले है। उसकी तस्दीक की जा रही है। चर्चा है कि चांपा सक्ति का एक बड़ा खाईवाल राजधानी में सक्रिय है। वह पहले राजनांदगांव के खाईवाल सुनील अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टे का गेम लेता था।



अब वह अकेले ही कटिंग ले रहा है। उसका मुंबई में भी लिंक है। उसकी भी तलाश की जा रही है।

मुंबई में गिरफ्तार आरोपी।

खबरें और भी हैं...