फसल बीमा के नाम पर हो रहा धोखा: किसान मोर्चा
रायपुर | छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया है कि फसल बीमा के नाम पर लूट हो रही है। किसान नेता जीपी चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा और अनिल दुबे ने कहा कि 21 जिलों के 91 तहसीलों के किसानों को फसल बीमा में उनकी लागत के हिसाब से भुगतान होना था पर कई कंपनियां 92 पैसा, 58 पैसा दे रहीं हैं। यह किसानों के साथ धोखा और उनका अपमान करना है।