भारतवंशी महासभा के गजेंद्र राष्ट्रीय महामंत्री
भारतवंशी महासभा के गजेंद्र राष्ट्रीय महामंत्री
रायपुर| भारतवंशी महासभा की बैठक का आयोजन पिछले दिनों राजस्थान में किया गया था। यहां कुनकुरी (छत्तीसगढ़) के गजेंद्र पाटनी को सर्व सम्मति से महासभा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ दिगंबर जैन समाज के साथ दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायत, सन्मति नगर के नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद बड़जात्या, सचिव सुरेश पाटनी समेत पूरी कार्यकारिणी ने उन्हें इस नियुक्ति पर बधाई दी।