सरकारी जमीन पर कब्जा, कलेक्टोरेट का घेराव
सरकारी जमीन पर कब्जा, कलेक्टोरेट का घेराव
रायपुर| जोगी कांग्रेस ने मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर का घेराव किया। जोगी कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि भाजपा नेता द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए कब्जा मुक्त कराने, छोटे प्लाटों के रजिस्ट्री और प्रमाणीकरण समेत दूसरी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि लोग अपने घर का सपना साकार करने जैसे-तैसे रकम जुटाकर छोटे प्लॉट खरीदते हैं। पर रजिस्ट्री कराने पूरा परिवार दर-दर की ठोंकरे खाने को मजबूर है। दूसरी तरफ अमीरों की रजिस्ट्री जारी है। इस दौरान मो. फिरोज, विपिन चौबे, विद्या देवी साहू, नंदू दीवान, डॉ. वेदप्रकाश देवांगन आदि उपस्थित थे।