पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कबाड़ का जुगाड़ सीख बच्चे बन रहे स्मार्ट पेंटिंग समेत 11 विषयों पर फ्री ट्रेनिंग शुरू

कबाड़ का जुगाड़ सीख बच्चे बन रहे स्मार्ट पेंटिंग समेत 11 विषयों पर फ्री ट्रेनिंग शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी की छुट्टियों में बच्चे वीडियो गेम या मोबाइल एडिक्ट बनने से बचें इसलिए शहर की संस्था ने नए तरह का प्रयोग किया है। संगठन मोहल्ला पाठशाला लगाकर बच्चों को अलग-अलग कला सीखा रही है। अपनी-अपनी रुचि के हिसाब से यहां बच्चे अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। फिलहाल यह प्रयोग एक वार्ड तक सीमित है पर समिति के पदाधिकारी इसे बड़ा स्वरूप देने की तैयारी में हैं।

दरअसल, शहर के पं. जवाहर लाल नेहरु वार्ड में पिछले 4 दिनों से मोहल्ला पाठशाला लगाई जा रही है। स्मार्ट सिटी के बच्चों को स्मार्ट बनाने के मकसद से इंसपायर्ड फाउंडेशन एवं मित्रगण संस्था की ओर से इसकी शुरुआत की गई है। पहले ही साल 4 दिनों के भीतर करीब डेढ़ सौ बच्चे इस पाठशाला में एडमिशन ले चुके हैं। इच्छुक पालक अभी भी समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर अपने बच्चों को यहां प्रवेश दिलवा सकते हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रणीत जैन ने बताया कि शिविर 12 मई से शुरू हुआ है। यह 12 जून तक चलेगा। अभी कबाड़ का जुगाड़, पेंटिंग, योगा, नृत्य, गायन, धार्मिक प्रश्नोत्तरी, मेहंदी, रंगोली, बॉडी लैंग्वेज, बाल फिल्म समेत 11 अलग-अलग विषयों पर बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए बच्चों के माता-पिता को फॉर्म भरना होगा। 5 से 15 साल की उम्र का कोई भी बच्चा कैंप में भाग ले सकता है। योगा और बॉडी लैंग्वेज की क्लास किसी भी उम्र का व्यक्ति अटेंड कर सकता है। शिविर में रोज सुबह 10 से 11 और शाम को 5 से रात 8 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इंसपायर्ड फाउंडेशन ने पं. जवाहर लाल नेहरु वार्ड में लगाई मोहल्ला पाठशाला

खबरें और भी हैं...