एजुकेशन अलर्ट... प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए आवेदन 3 मई तक
रायपुर | प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 मई तक किए जा सकते हैं। परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम ही बीएससी कृषि, उद्यानिकी और वेटनरी पॉलिटेक्निक में दाखिला होगा। पिछली बार इस परीक्षा में करीब 50 हजार परीक्षार्थी थे। इस बार वेटनरी पॉलिटेक्निक पीएटी में जुड़ने की वजह से आवेदकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर आवेदन व उससे संबंधित जानकारी दी गई है।